Showing posts with label Periodic classification of elements (तत्वों का आवर्त सारणी में वर्गीकरण). Show all posts
Showing posts with label Periodic classification of elements (तत्वों का आवर्त सारणी में वर्गीकरण). Show all posts

Friday, 14 June 2019

Ionisation energy। ionisation energy in hindi। Ionisation energy question answer। ionisation energy IIT NEET

Ionisation energy question answers IIT NEET


Question: magnesium ki प्रथम ionisation energy aluminium के प्रथम ionisation energy से अधिक होती है,क्यों?

ANS: आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे ionisation energy बढ़ती है,जिससे aluminium के प्रथम ionisation energy,magnesium के तुलना में ज्यादा होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता।magnesium के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2 होता है तथा aluminium का विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P1 होता है।magnesium के s कक्षक पूर्ण भरे होते है तथा aluminium के p कक्षक में केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है जिसे निकालना आसान होता है।p कक्षक के मुकाबले s कक्षक से इलेक्ट्रॉन निकालना मुश्किल होता है।

Question; ionisation energy निम्न में से किस पर निर्भर करता है?

A. परमाणु आकार
B. नाभिकीय आवेश
C. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
D. इनमें से सभी पर

ANS : D. इनमें से सभी पर

Question; निम्न में से किसकी ionisation energy सबसे ज्यादा होती है

A. Silicon
B. Nitrogen
C. Oxygen
D. Neon

Ans: D. Neon की ionisation energy इनमें से ज्यादा होती है क्योंकि Neon एक अक्रिय गैस है जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास स्टेबल होता है,ऑक्टेट पूर्ण होता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है।

Question: निम्न में से किसकी ionisation energy low होती हैं

A. Lithium
B. Magnesium
C. Hydrogen
D. Cesium

Ans. (D) Cesium ki ionisation एनर्जी कम होती है क्योंकि समूह में नीचे जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना ज्यादा कठिन नहीं होता,कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।Cesium Ka परमाणु आकार बड़ा होता है इसलिए इसकी ionisation energy low Hoti है

Question; आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर ionisation energy:

A बढ़ती है 
B. घटती है
C. पहले बढ़ती है फिर घटती है
D. समान रहता है

Ans; A. बढ़ती है।
आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है जिससे ionisation energy बढ़ती है।

Question; समूह में ionisation energy कम होता है क्योंकि;

A. परमाणु का आकार बढ़ता है
B. क्रियाशील गुण बढ़ता है
C. घनत्व बढ़ता है
D. इनमें से कोई नहीं

Ans; A. परमाणु का आकार बढ़ता है।
परमाणु आकार बढ़ने से बाह्य इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का आकर्षण कम होता है जिससे बाह्य इलेक्ट्रॉन को निकालना आसान हो जाता है जिससे कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

Question; निम्न में से किस इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की ionisation energy अधिक होगी

A. 1S2,2S2,2P6,3S2
B.1S2,2S2,2P6,3S1
C. 1S2,2S2,2P3
D.1S2,2S2,2P6,3S2,3P3
 Ans: C 1S2,2S2,2P3 से इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है क्योंकि ये एक स्टेबल इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है जिससे इससे ionisation energy अधिक होती है। विकल्प a और विकल्प D के भी विन्यास स्टेबल है लेकिन इनमें कोशो की संख्या अधिक है जिससे इनका आकार बड़ा है।आकार बड़ा होने पर नाभिक का आकर्षण बाह्य इलेक्ट्रॉन पर कम होता है इसलिए विकल्प C की ionisation energy ज्यादा होती है।

Question; निम्न में से किसकी ionisation energy low होता है

A. Nitrogen
B. Oxygen
C. Fluorine
D. Neon
 Ans; B oxygen
 Neon और नाइट्रोजन के विन्यास बहुत स्टेबल होने के कारण इनकी ionisation energy ज्यादा होती है तथा आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे ionisation energy बढ़ती है अतः फ्लोरीन का ionisation एनर्जी ज्यादा होती है।अतः ऑक्सीजन की ionisation energy low है 

Question; sodium और magnesium me से किसकी द्वितीय ionisation energy ज्यादा होगी

Ans sodium के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S1 तथा magnesium का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2 होता है।एक इलेक्ट्रॉन निकालने के  पश्चात सोडियम का विन्यास 2P6 हो जाता है जो कि बहुत स्टेबल है तथा एक इलेक्ट्रॉन निकालने के पश्चात magnesium ki विन्यास 3S1 होता है।इसलिए सोडियम की द्वितीय ionisation energy, magnesium से अधिक होती है।

Question: निम्न को प्रथम ionisation energy के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। (Be,B,N,O)

Ans; B<Be<O<N
ऐसा  इसलिए होता है क्योंकि बेरिलियम के s कक्षक में दो इलेक्ट्रॉन भरे होते है तथा बोरोन के अंतिम कक्षक अर्थात P कक्षक में एक इलेक्ट्रॉन होता है इसलिए beryllium से इलेक्ट्रॉन निकालना बोरोन से कठिन होता है।नाइट्रोजन की स्टेबल इलेक्ट्रॉनिक विन्यास होने के कारण ionisation energy इनमें से सबसे ज्यादा होती है।ऑक्सीजन की ionisation एनर्जी beryllium से ज्यादा होता है क्योंकि इनकी नाभिकीय आवेश अधिक होती है।

Question: किसकी ionisation energy सबसे कम होती है

A. Halogens
B. Alkali metals
C. Alkaline earth metal
D. Inert gases

Ans; alkali metals प्रथम समूह के है तथा alkaline earth metal द्वितीय समूह के है।
Halogen  17th समूह में आते है तथा inert gases 18th समूह में आते है।
आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है जिससे ionisation एनर्जी बढ़ती है। अतः alkali metals के ionisation energy low होती है।

Question; S,P,As को ionisation energy के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

Ans: As<S<P
Phosphorus ki stable विन्यास के कारण इसकी ionisation energy,sulphur से ज्यादा होती है।आर्सेनिक की ionisation energy इनमें से सबसे कम है क्योंकि समूह में नीचे जाने पर ionisation energy low होता है।

Question; निम्न में से कौन सा ionisation Ka क्रम सही है।

A. Ca<Mg<Be
B. Li<Na<K
C. N<C<B
D. C<Si<Ge
Ans:. A क्रम सही है क्योंकि समूह में नीचे जाने पर ionisation energy low होता है।

Question: निम्न में से कौन सा ionisation energy के सही क्रम है

A. Mg<Al<S<P<Cl<Ne
B. Al<Mg<S<P<Cl<Ne
C. Al<Mg<S<P<Cl<Ne
D. Mg<Al<P<S<Cl<Ne
Ans: (c) is correct
क्योंकि magnesium ki ionisation एनर्जी aluminium से अधिक होती है तथा फास्फोरस की ionisation एनर्जी sulphur से ज्यादा होती हैं।

Question; निम्न में से किसकी ionisation एनर्जी कम है

A. Lithium
B. Helium
C. Nitrogen
D. Zinc
Ans: A is correct
Helium तथा नाइट्रोजन की इलेक्ट्रॉनिक विन्यास बहुत स्टेबल होते ही जिससे इनकी ionisation energy अधिक होती है तथा ज़िंक से भी इलेक्ट्रॉन निकलना आसान नहीं होता क्योंकि इनके भी सभी कक्षक भरे होते है अतः लिथियम की ionisation एनर्जी कम होती है।

Question; Na,Mg,Al,Si को प्रथम ionisation एनर्जी के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. Na<Mg>Al<Si
B. Na<Mg<Al<Si
C. Na>Mg>Al>Si
D. Na<Mg<Al>Si
Ans: A is correct
आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे ionisation एनर्जी बढ़ती है लेकिन तीसरे आवर्त में magnesium ki ionisation एनर्जी सोडियम से तो ज्यादा होती हैं साथ में aluminium से भी ज्यादा होती है क्योंकि magnesium के बाह्य p और s कक्षक पूर्ण भरे होते है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना आसान नहीं होता।

Question; परिरक्षण प्रभाव का सही क्रम बताइए।

Ans; S>P>D>F
S कक्षक का आकार छोटा होने के कारण यह नाभिक के पास होता है जो बाह्य इलेक्ट्रॉन को ज्यादा परिरक्षित करते है अतः इसका परिरक्षण प्रभाव ज्यादा होता है।

Question; इनमें से कौन सा क्रम ionisation एनर्जी के संबंध में सही नहीं है।

A. Chloride ion<Ar<potassium ion
B. Au<Ag<Cu
C. Cs<Rb<K
D. K<Ca<Sc

Ans; correct ans is B
विकल्प A Sahi क्रम है क्योंकि potassium में पहले से धनायन है अब इलेक्ट्रॉन निकालना द्वितीय ionisation एनर्जी कहलाएगा तथा द्वितीय ionisation एनर्जी हमेशा प्रथम ionisation एनर्जी से बड़ा होता है।विकल्प C भी सही क्रम है क्योंकि प्रथम समूह में ऊपर से नीचे जाने पर ionisation एनर्जी कम होती है।तथा विकल्प D भी सही है क्योंकि आवर्त में नाभिकीय आवेश बढ़ता जाता है जिससे ionisation energy भी बढ़ती है।

Question; निम्न में से किस इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में प्रथम एवं द्वितीय ionisation एनर्जी में ज्यादा उछाल आत है।

A. 1S2,2S2,2P6,3S1
B. 1S2,2S2,2P6,3S2,3P1
C. 1S2,2S2,2P6,3S2,3P2
D. 1S2,2S2,2P6,3S2
ANS; D is correct

Question; निम्न में से कौन सा क्रम metallic character के सही क्रम है।

A. B>Al>Mg>K
B. Al>Mg>B>C
C. Mg>Al>K>B
D. K>Mg>Al>B
Ans; D is correct
समूह में नीचे जाने पर ionisation एनर्जी कम होती है तथा metallic character बढ़ता है तथा आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर ionisation एनर्जी बढ़ता है जिससे non metallic character बढ़ता है तथा metallic character low होती है।बोरोन द्वितीय आवर्त में आता है तथा potassium,magnesium,aaluminium तीसरे आवर्त के तत्व है तथा आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे ionisation एनर्जी बढ़ता है जिससे metallic character low होता है।

Question: निम्न में से कौन सा क्रम non metallic character के सही क्रम है

A. B>C>Si>N>F
B. Si>C>B>N>F
C. F>N>C>B>Si
D. F>N>C>Si>B
Ans: C is correct
आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर non metallic character बढ़ता है तथा समूह में नीचे जाने पर non metallic character low होता है।सिलिकॉन समूह में नीचे आता है इसलिए इसकी non metallic character low होती है।फ्लोरीन में सर्वाधिक नाभिकीय आवेश होता है इसलिए इसमें सर्वाधिक non metallic character होता है।

Wednesday, 12 June 2019

Ionisation energy। Ionisation energy in hindi। Factors affecting ionisation energy। Trends in periodic table। Ionisation energy question answer। Successive ionisation energy।

IONISATION ENERGY/POTENTIAL (आयनिकरण ऊर्जा):

किसी isolated, उदासीन,gaseous परमाणु से उसके सन्योजी कक्ष में उपस्थित ढीले बंधे इलेक्ट्रॉन को बाहर निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा को ionisation energy कहते है।
IONISATION ENERGY के लिए परमाणु को gaseous अवस्था में होना चाहिए क्योंकि ठोस अवस्था में परमाणु की बहुत से गुणों में कमी आ जाती है।परमाणु को isolated तथा उदासीन होना आवश्यक है।

X+energy = cation(x+)+electron

जहां X = एटम या molecule जिसका आयनिकरण होता है जिसे एनर्जी दिया जाता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकलने पर धनायन(cation) का निर्माण होता है।
Thermodynamics में दो process है एक exothermic process जिसमें heat release होता है तथा एक endothermic process जिसमें heat absorb होता है।

IONISATION ENERGY endothermic process है जिसमें उस्मा का अवशोषण होता है हमे एनर्जी देनी पड़ती है इलेक्ट्रॉन बाहर निकालने के लिए।

Successive ionisation energy (उत्तरोत्तर आयनिक ऊर्जा)

X + energy = cation  X+ + electron (IE first)
 X+  + Energy = X2+ + electron (IE second)
X2+ + energy =  X3+ + electron ( IE Third)


IE first < IE second <IE third

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब किसी परमाणु से एक इलेक्ट्रॉन निकाला जाता है तब शेष इलेक्ट्रॉन नाभिक से ज्यादा आकर्षित हो जाते है,नाभिक 
द्वारा इलेक्ट्रॉन पर electrostatic force of attraction लगता है जिससे द्वितीय इलेक्ट्रॉन
निकालना ज्यादा कठिन हो जाता है जिससे अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।इसलिए तृतीय,द्वितीय ionisation energy,प्रथम ionisation energy से ज्यादा होता है।

 Factors affecting ionisation energy (आयनिकरण ऊर्जा को प्रभावित करने वाला कारक):

ATOMIC SIZE (परमाणु आकार):

परमाणु का आकर जितना छोटा होता है,आयनीकरण  ऊर्जा उतना ज्यादा होता है क्योंकि आकार छोटा होने से कोशो की संख्या कम
हो जाती है जिससे इलेक्ट्रॉन नाभिक के अधिक पास होता है जिससे इलेक्ट्रॉन नाभिक से अधिक विद्युत आकर्षण बल से
बंधा हुआ होता है,जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है।
यदि परमाणु आकार बड़ा हो तब ionisation energy कम होता है क्योंकि परमाणु का आकर अधिक होने से
सन्योजी इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का प्रभाव कम होता जिससे बाह्य कोश से इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

जैसे sodium aur Rubidium मे Rubidium की ionisation energy,sodium से कम होती है क्योंकि Rubidium की परमाणु आकार सोडियम से ज्यादा होती है।

NUCLEAR CHARGE( नाभिकीय आवेश);

किसी परमाणु में जितना ज्यादा नाभिकीय आवेश होता है,उससे इलेक्ट्रॉन निकालना उतना ज्यादा कठिन होता है
अर्थात अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि
नाभिक में ज्यादा आवेश होने पर प्रोटॉन की संख्या बढ़ जाती है,प्रोटॉन में धनात्मक आवेश होता है जिससे बाह्य कोश के इलेक्ट्रॉन
पर नाभिक ज्यादा आकर्षण बल लगाता है जिससे ionisation energy अधिक होती है।
जैसे कि ऑक्सीजन और फ्लोरीन की तुलना में fluorin की ionisation energy अधिक होती है क्योंकि फ्लोरीन में 
नाभिकीय आवेश अधिक होता है ।

HALF FILLED/FULL FILLED ORBITALS (पूर्ण पुरीत या अर्धपूरित कक्षक)
पूर्णपूरित या आर्धपूरित कक्षक से इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है इसलिए ionisation energy ज्यादा होती है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो कक्षक full filled होते है वो कक्षक स्टेबल होता है जो अपना इलेक्ट्रॉन नहीं खोना चाहता जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन हो जाता है।
तथा जो कक्षक half filled होते है वो भी स्टेबल हो जाता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना आसान नहीं होता,अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

PENUTRATION (भेदन क्षमता)

Ionisation energy भेदन क्षमता पर निर्भर करता है। भेदन क्षमता F<D<P<S इस क्रम में होती है अर्थात S कक्षक की penutration पॉवर ज्यादा होती जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है क्योंकि S कक्षक नाभिक के अधिक पास होता है तथा S कक्षक का आकार भी छोटा होता है।

TRENDS OF IONISATION ENERGY IN PERIODIC TABLE(ionisation energy की आवर्त सारणी में प्रवृत्ति)

ALONG A PERIOD:

PERIOD में बाएं से दाएं चलने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है तथा परमाणु का आकर कम भी होता है जिससे बाह्य इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का आकर्षण अधिक होता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिससे ionisation energy बढ़ता है।
जैसे हाइड्रोजन और हीलियम में हीलियम की ionisation energy अधिक होती है,क्योंकि बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं।

Question: द्वितीय आवर्त के तत्वों को बढ़ते हुए ionisation energy के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे ionisation energy भी बढ़ती है अतः इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए संभावित क्रम Li<Be<B<C<N<O<F<Ne होनी चाहिए लेकिन इसके कुछ अपवाद है जैसे नाइट्रोजन की half filled कक्षक के कारण नाइट्रोजन का ionisation energy oxygen से ज्यादा होता है तथा बेरेलियम की ionisation energy boron से ज्यादा होती  हैं क्योंकि बोरोन के p कक्षक में सिर्फ एक इलेक्ट्रॉन होता है जिसे आसानी से निकाला जा सकता है जबकि बरेलियम की s कक्षक में दो इलेक्ट्रॉन होते है जिसे निकालना उतना आसान नहीं है।
अतः ionisation energy का बढ़ता क्रम Li<B<Be<C<O<N<F<Ne

Question: तीसरे आवर्त के त्वों को ionisation energy के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे ionisation energy भी बढ़ती है।अतः संभावित क्रम Na<Mg<Al<Si<P<S<Cl<Ar होना चाहिए मगर isme कुछ अपवाद है
जैसे फास्फोरस का ionisation energy sulphur से ज्यादा होती है क्योंकि फास्फोरस का स्टेबल इलेक्ट्रॉनिक विन्यास होता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है,तथा magnesium की ionisation energy aluminium से ज्यादा होती है क्योंकि s कक्षक का penutration ज्यादा होता है। Argon ki ionisation energy सबसे ज्यादा होती है क्योंकि यह एक नोबल गैस है जिसका अस्टक पूर्ण होता है तथा अत्यधिक स्थाई होता है।अतः क्रम Na<Al<Mg<Si<S<P<Cl<Ar

Down the group:

समूह में नीचे जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है जिसे बाह्य इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का आकर्षण कम होता है जिससे ionisation energy कम होता है।जैसे प्रथम समूह के तत्वों का ionisation energy Cs<Rb<K<Na<Li के क्रम में होता है।प्रथम समूह में लिथियम की ionisation energy सर्वाधिक होती है क्योंकि लिथियम का आकार छोटा होता है।

पूरे आवर्त सारणी में सीजियम की ionisation energy सबसे कम होती है।


दूसरे समूह के तत्वों को बढ़ते हुए ionisation energy के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

जैसे जैसे समूह में नीचे जाते है,परमाणु आकार बढ़ता जाता है जिससे बाह्य इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का आकर्षण कम होता जाता है जिससे कम ऊर्जा देने पर ही बाह्य इलेक्ट्रॉन को आसानी से निकाला जा सकता है अर्थात समूह में ऊपर से नीचे जाने पर ionisation energy Kam होता जाता है।अतः दूसरे समूह के तत्वों की ionisation energy का ‌क्रम Ba<Sr<Ca<Mg<Be होता है।

तेरहवें समूह के तत्वों को ionisation energy के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

समूह में ऊपर से नीचे जाने पर ionisation energy कम होता जाता है।अतः क्रम Thalium<Indium<Galium<Aluminium<Boron होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है क्योंकि इस समूह में कुछ अपवाद है।Thalium में f कक्षक में इलेक्ट्रॉन भराया जाता है जो lanthenoids तत्वों के बाद आता है जिससे Lanthenoid contraction होता है जिससे परमाणु का आकार छोटा हो जाता है जिससे बाह्य इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।Indium में भी D-D ट्रांजिशन(संक्रमण) होता है क्योंकि इंडियम में d कक्षक में इलेक्ट्रॉन भराया जाता है इसलिए आकार घट जाता है तथा इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अतः क्रम Galium<Aluminium<Indium<Thalium<Boron होता है

Lanthenoid contraction:  Kisi भी परमाणु के मध्य में नाभिक होता है तथा नाभिक के बार कई कक्षक होते है जिसमें इलेक्ट्रॉन घूमते रहता है।बाह्य इलेक्ट्रॉन को अंदर वाले कक्षक के इलेक्ट्रॉन नाभिक के आकर्षण से बचाता है अर्थात कम करता है जिसे परिरक्षण प्रभाव (shielding effect)कहते हैं। Shielding effect का क्रम F<D<P<S होता है अर्थात s कक्षक की shielding effect सबसे ज्यादा तथा F कक्षक की shielding effect सबसे कम होती है। जो तत्व Lanthenoid समूह में आते है उनमें इलेक्ट्रॉन f कक्षक में प्रवेश करता है जो बाह्य इलेक्ट्रॉन को नाभिक के आकर्षण से बचा नहीं पाता जिससे परमाणु का आकार कम हो जाता है,बाह्य कोश नाभिक की ओर संकुचित हो जाता है जिसे Lanthenoid contraction कहते है।

चौदहवे समूह के तत्वों को ionisation energy के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

नीचे जाने पर Pb(lead) me Lanthenoid contraction होता है जिससे Pb का ionisation energy Sn(Tin) से ज्यादा होता है अतः क्रम Sn<Pb<Ge<Si<C होता है।

Question: nitrogen and oxygen ki प्रथम और द्वितीय ionisation energy की तुलना कीजिए।

नाइट्रोजन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P3 होता है
ऑक्सीजन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P4 होता जिसके अनुसार पहले इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अर्थात प्रथम ionisation energy nitrogen ki ज्यादा होती है क्योंकि नाइट्रोजन की इलेक्ट्रॉनिक विन्यास स्टेबल होता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन हो जाता है।
अब प्रथम इलेक्ट्रॉन निकलने के बाद नाइट्रोजन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P2 होता है तथा ऑक्सीजन का विन्यास 1S2,2S2,2P3 हो जाता है जिससे दूसरा इलेक्ट्रॉन निकालना ऑक्सीजन से कठिन हो जाता है क्योंकि अब ऑक्सीजन का विन्यास स्टेबल होता है।
अतः नाइट्रोजन और ऑक्सीजन की तुलना करने पर प्रथम ionisation energy nitrogen ki अधिक होती है तथा द्वितीय ionisation energy oxygen ki अधिक होती है।

Zinc और कॉपर की प्रथम और द्वितीय ionisation energy ki तुलना कीजिए।

Zinc का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S2 होता है तथा कॉपर का विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S1 होता है।इन दोनों में से zinc से प्रथम इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है क्योंकि zinc का नाभिकीय आवेश ज्यादा है। अब प्रथम इलेक्ट्रॉन निकलने के पश्चात ज़िंक की इलेक्ट्रॉनिक विन्यास  1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S1 हो जाता है तथा कॉपर का विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S0  होता है।अब द्वितीय इलेक्ट्रॉन निकालना कॉपर से कठिन हो जाता ।है क्योंकि अब कॉपर का विन्यास स्टेबल हो जाता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन हो जाता है।
अतः ज़िंक और कॉपर में प्रथम ionisation energy zinc ki अधिक तथा द्वितीय ionisation energy copper ki अधिक होता है।

Application of ionisation energy

Metals and non metals:

Metals: धातु वे होते है जो आसानी से इलेक्ट्रॉन त्याग सकते है।अतः वे सभी तत्व जिनकी ionisation energy low होती है,कम ऊर्जा देने पर इलेक्ट्रॉन निकल जाता है वे धातु कहलाते हैं।
Non metals: वे सभी तत्व जो आसानी से इलेक्ट्रॉन नहीं त्यागते,इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है,जिनकी ionisation energy अधिक होती है वे सभी तत्व अधातू कहलाते है।
समूह में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है जिससे ionisation energy low होती हैं जिससे धात्विक गुण बढ़ता है तथा आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर धातविक गुण कम होता है।
आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है जिससे ionisation energy बढ़ता है तथा अधात्विक गुण बढ़ता है।

Acidic and Basic character

Metals के ऑक्साइड्स क्षारीय प्रकृति के होते है अतः समूह में ऊपर से नीचे जाने पर ionisation energy low होती है जिससे metallic character बढ़ता है जिससे इनकी oxides के क्षारीय प्रकृति बढ़ती है तथा आवर्त में चलने पर metallic character low होता है जिससे क्षारीय character low होता है 

Non metals के oxides अम्लीय प्रकृति के होते है।आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर non metallic character बढ़ता है जिससे अम्लीय प्रकृति बढ़ती है। तथा समूह में नीचे जाने पर अम्लीय प्रकृति कम होती है।

Question; metallic character के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। Na,Mg,Al,Si

Ans:आवर्त में बाएं से दाए चलने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है जिससे इलेक्ट्रॉन निकालना कठिन होता है जिससे आयनीionisa energy low होता है जिससे metallic character low होता है अतः क्रम Si<Al<Mg<Na है।

प्रश्न; non metallic character के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। F,Cl,Br,I

Ans: समूह में नीचे जाने पर non metallic character low होता है अतः क्रम  I<Br<Cl<F Hoga

प्रश्न: इन oxides को क्षारीय क्रम में व्यवस्थित कीजिए। Na2O,K2O,Rb2O,Cs2O

समूह में नीचे जाने पर ionisation energy low होती है जिससे metallic character बढ़ता है जिससे क्षारीय प्रकृति बढ़ती है। अतः क्रम Na2O<K2O<Rb2O,Cs2O होगा।

प्रश्न: अम्लीय प्रकृति के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। Na2O,MgO,Al2O3,SiO2,N2O5

आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर ionisation एनर्जी
बढ़ता है जिससे non metallic character बढ़ता है जिससे अम्लीय प्रकृति बढ़ती है अतः क्रम Na2O<MgO<Al2O3<SiO2<N2O5 hoga



Thanks for reading 🙏🙏🙏keep study and stay blessed students 🤗






Monday, 10 June 2019

Find Period,block and group of elements in hindi(किसी तत्व का आवर्त,ब्लॉक,समूह का पता करना) IIT JEE NEET periodic classification of elements in hindi

Find Period, Block and Group of elements.(किसी तत्व का आवर्त, ब्लॉक,समूह निकालना।)

आवर्त सारणी में सभी तत्वों को समुचित तरीके से रखा गया है।हम पढ़ेंगे की कौन सा तत्व किस आवर्त,किस ब्लॉक,किस समूह में उपस्थित है।

आवर्त;

तत्व के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखने पर मुख्य क्वांटम संख्या(n) के सबसे बड़े मान की सहायता से हम किसी तत्व के आवर्त को पता कर सकते है कि कौन सा तत्व किस आवर्त में उपस्थित है। जैसे इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 
1S2,2S2,2P6,3S2,3P6 में मुख्य क्वांटम संख्या की सबसे बड़ी मान  3 है,अर्थात इलेक्ट्रॉन इस विन्यास में सबसे बड़े कक्षा में भरा गया है इसलिए आवर्त=3 होगा,अर्थात उपरोक्त इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले तत्व तीसरे आवर्त का तत्व होगा।

Question: Chlorine आवर्त सारणी में किस आवर्त का तत्व है?

ANS; Chlorine का परमाणु क्रमांक 17 होता है।अतः क्लोरीन का विन्यास: 1S2,2S2,2P6,3S2,3P5 के आधार पर मुख्य क्वांटम संख्या की सबसे बड़ी मान 3 है अर्थात क्लोरीन का अंतिम इलेक्ट्रॉन तीसरे कक्षा में भराया जाता है अतः क्लोरीन तीसरे आवर्त का तत्व है।

ब्लॉक (Block):

किसी तत्व के Electronic विन्यास के आधार पर अंतिम इलेक्ट्रॉन जिस कक्षक में भराया जाता है वहीं उसका ब्लॉक होता है। जैसे इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S2 वाले तत्व का अंतिम इलेक्ट्रॉन D कक्षक में भराया जाता है क्योंकि HUND के नियम से 3D कक्षक का (n+l) का मान 5 होता है तथा 4S कक्षक के (n+l) के मान 4 होता है जो 3D से कम होता है अतः अंतिम इलेक्ट्रॉन 3D me प्रवेश करता है अतः वो तत्व D block me उपस्थित है।

Question: आवर्त सारणी में manganeze किस ब्लॉक का तत्व है?तथा आवर्त भी बताइए।

Manganeze का परमाणु क्रमांक 25 होता है जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D5,4S2 है।इसके अनुसार मुख्य क्वांटम संख्या की सबसे बड़ी मान 4 है अतः manganeze चौथे आवर्त का तत्व है।
Manganeze का अंतिम इलेक्ट्रॉन (n+l) नियम के अनुसार D कक्षक में भराया जाता है क्योंकि 3D Ka (n+l) का मान 4S से ज्यादा है अतः अंतिम इलेक्ट्रॉन D कक्षक में भराया जाता है अतः manganeze, D ब्लॉक का तत्व है।

Group(समूह):

यदि अंतिम इलेक्ट्रॉन s Block में प्रवेश करे तथा उस ब्लॉक में केवल एक इलेक्ट्रॉन हो तो वो तत्व प्रथम समूह का तत्व होगा। तथा यदि अंतिम इलेक्ट्रॉन s Block में प्रवेश करे तथा उसमें  2 electrons 
हो तब वह तत्व द्वितीय समूह का तत्व होता है।

जैसे इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2 में अंतिम इलेक्ट्रॉन s block भराया जाता है जिसमें दो इलेक्ट्रॉन है अतः ये इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले तत्व द्वितीय समूह का तत्व है।

Question; calcium का आवर्त सारणी में आवर्त,ब्लॉक तथा समूह बताइए।

Ans; calcium का परमाणु क्रमांक 20 होता है जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,4S2 होता है जिसमें मुख्य क्वांटम संख्या की सबसे बड़ी मान 4 है अतः calcium चौथे आवर्त का तत्व है।
कैल्शियम के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर अंतिम इलेक्ट्रॉन S कक्षक में प्रवेश करता है अतः कैल्शियम S block के तत्व है।
Calcium के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर अंतिम इलेक्ट्रॉन s कक्षक में प्रवेश करता है तथा उसमें इलेक्ट्रॉन की संख्या दो है अतः calcium द्वितीय समूह का तत्व है।


P block:

यदि अंतिम इलेक्ट्रॉन P कक्षक में प्रवेश करे तो उसकी समूह संख्या (12+अंतिम p कक्षक में उपस्थित इलेक्ट्रॉन)के बराबर होता है।
जैसे इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6 में अंतिम इलेक्ट्रॉन p कक्षक में प्रवेश करता है इसलिए समूह संख्या 12+6=18 होगा।

Question: bromine की आवर्त सारणी में आवर्त,ब्लॉक तथा समूह संख्या बताइए।

Bromine की परमाणु क्रमांक 35 होती है,जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S2,4P5 के अनुसार मुख्य क्वांटम संख्या का सर्वाधिक मान 4 है अतः bromine चौथे आवर्त का तत्व है।
अंतिम इलेक्ट्रॉन p कक्षक में प्रवेश करता है इसलिए bromine p block का तत्व है।
Bromine की अंतिम इलेक्ट्रॉन p कक्षक में प्रवेश करता है तथा p कक्षक में 5 इलेक्ट्रॉन है इसलिए समूह 12+5=17 अर्थात bromine 17th समूह का तत्व है।

D Block;

यदि अंतिम इलेक्ट्रॉन D कक्षक में प्रवेश करे तब समूह संख्या 2+(n-1) अंतिम D कक्षक में उपस्थित इलेक्ट्रॉन के बराबर होगा।
जैसे इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D2,4S2 वाले तत्व में अंतिम इलेक्ट्रॉन n-1 D कक्षक में प्रवेश करता है तथा D कक्षक में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित है,इसलिए समूह संख्या 2+2=4 होगा।

Question: chromium की आवर्त सारणी ।में स्थिति बताइए।

Chromium का परमाणु क्रमांक 24 होता है जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D4,4S2 होना चाहिए लेकिन क्रोमियम एक अपवाद है जिसका विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D5,4S1 होता है क्योंकि पूर्णपूरित या अर्धपूरित कक्षक ज्यादा स्टेबल होता है।अतः क्रोमियम 2+5=7 सातवे समूह में होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता।क्रोमियम की वास्तविक समूह संख्या संभावित इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर निर्भर करता है,संभावित इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के द्वारा D कक्षक में 4 इलेक्ट्रॉन होते है अतः क्रोमियम 2+4=6 अर्थात छठे समूह का तत्व है।
मुख्य क्वांटम संख्या का सबसे बड़ा मान 4 है अतः क्रोमियम चौथे आवर्त का तत्व है।
क्रोमियम में अंतिम इलेक्ट्रॉन D कक्षक में भराया जाता है,अतः क्रोमियम D ब्लॉक का तत्व है।

प्रश्न:कॉपर का आवर्त सारणी में स्थिति बताइए।

कॉपर का परमाणु क्रमांक 29 है।जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D9,4S2 होना चाहिए लेकिन कॉपर का भी अपवादस्वरूप इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S1 होता है,जिसमें मुख्य क्वांटम संख्या का सबसे बड़ा मान 4 है अतः कॉपर चौथे आवर्त का तत्व है।
कॉपर का अंतिम इलेक्ट्रॉन D कक्षक में भराया जाता है इसलिए कॉपर D ब्लॉक का तत्व है।
कॉपर का समूह संख्या अपवाद इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के फलस्वरूप 2+10= 12 अर्थात बारहवें समूह का तत्व होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है।कॉपर का समूह संख्या संभावित इलेक्ट्रॉनिक विन्यास अर्थात 3D9,4S2 के अनुसार समूह संख्या 2+9=11 अर्थात कॉपर ग्यारहवें समूह का तत्व है।

F orbital के लिए ब्लॉक,आवर्त तथा समूह ज्ञात करना।

F block:

यदि किसी तत्व के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर अंतिम इलेक्ट्रॉन (n-1)d,(n-2)F कक्षक में प्रवेश करता है तब ब्लॉक F ब्लॉक का कहलाता हैं।

आवर्त:

F ब्लॉक के तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करना आसान नहीं होता है,F ब्लॉक के तत्वों में बहुत अपवाद होता है।अतः यदि कोई तत्व परमाणु क्रमांक 57 से 71 के बीच अर्थात लेंथेनॉयड श्रेणी में आए तब वो छठे आवर्त का तत्व होता है,तथा यदि किसी तत्व का परमाणु क्रमांक 89 से 103 के बीच अर्थात एक्टिनॉयड श्रेणी में आए तब वह तत्व सातवे आवर्त का तत्व होता है।

समूह;

F ब्लॉक के सभी तत्व तीसरे समूह का तत्व होता है।

प्रश्न: परमाणु क्रमांक 64 वाले तत्व का आवर्त सारणी में स्थिति बताइए।

परमाणु क्रमांक 64 वाले तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1S2,2S2,2P6,3S2,3P6,3D10,4S2,4P6,4D10,4F8  ,5S2,5P6,6S2 के अनुसार मुख्य क्वांटम संख्या का सबसे बड़ा मान 6 है अर्थात यह तत्व छठे आवर्त का तत्व है।यह तत्व लंथेनॉयड श्रेणी में आता है।
यह तत्व F ब्लॉक का तत्व है क्योंकि अंतिम इलेक्ट्रॉन F कक्षक में प्रवेश करता है।
यह तत्व तीसरे समूह का तत्व है।


Thanks for reading....keep study🙏🙏🙏and go ahead 🤗